Nalanda: सर्पदंश के शिकार किसान की इलाज के दौरान मौत

नालंदा : सर्पदंश के शिकार किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जाता है कि

फसल देखने खेतों की ओर किसान गए थे, तभी गेहुअन सांप ने डंश लिया.

इसके बाद आनन फानन में किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया,

लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामला करायपरसुराय प्रखंड के विंसा गांव का है.

मृतक की पहचान 60 वर्षीय अशोक पासवान के रूप में कई गई है जो उसी गांव का निवासी है.

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंची.

जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

snak1 22Scope News

एम्स में हुई किसान की मौत

घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग फसल देखने के लिए गुरुवार की सुबह खेतों की ओर गए हुए थे, तभी उन्हें गेहुअन सांप ने डंश लिया. इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, आसपास के लोग मौके पर जुट गए और सांप को मार दिया. सर्पदंश के शिकार हुए बुजुर्ग को इलाज के लिए पटना स्थित एम्स ले जाया गया. जहां घंटे भर बाद ही उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद शव को लेकर गांव पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई.

पुलिस ने सर्पदंश से की मौत की पुष्टि

मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली, वैसे ही परिजनों की चित्कार गांव में गूंजने लगी. इस संदर्भ में करायपरसुराय थानाध्यक्ष ने बताया कि सर्पदंश से मौत की सूचना पर पुलिस गांव गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. यूडी केस दर्ज अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट: रजनीश

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...