Advertisment

घट यात्रा के साथ पंडालों में दुर्गोत्सव का शुभारंभ

धनबाद : आज शारदीय नवरात्र के सप्तमी के अवसर पर पूजा पंडालों में माँ की आराधना का शुभारंभ किया गया. बाघमारा के कतरास कॉलेज स्थित पूजा पंडाल में भी घट यात्रा के साथ दुर्गोत्सव अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया. इस यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो शामिल हुए. इस मौके पर माता की पालकी के साथ शहर के कई गणमान्य सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

घट यात्रा के दौरान कतरास राजा तालाब से विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर पूजा पंडाल में लाया गया, साथ ही घट स्थापित कर पूजा अर्चना प्रारंभ की गई. वहीं इस मौके पर पूजा कमिटी के लिए कमिटी हॉल निर्माण का शिलान्यास विधायक ढुल्लू महतो द्वारा किया गया.

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

12th Wage Agreement Coal Workers: धनबाद में अखिल भारतीय खदान मजदूर...

12th Wage Agreement Coal Workers: कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की ओर से मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: खलारी में टीएसपीसी गतिविधि की सूचना...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीमावर्ती...

Joymoti Elephant Airlift: बाढ़ में घायल हथिनी ‘जॉयमोती’ को एयरलिफ्ट कर...

Joymoti Elephant Airlift: नागालैंड में जुलाई की भीषण बाढ़ के दौरान तेज पानी में बहकर गंभीर रूप से घायल हुई 53 वर्षीय हथिनी ‘जॉयमोती’...