रांची सहित इन जिलों के डीएमओ से ईडी की पूछताछ

281
Advertisment

रांची : रांची सहित इन जिलों के डीएमओ से ईडी की पूछताछ- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी

Advertisment

पूजा सिंघल से ईडी की टीम का पूछताछ जारी है.

वहीं इस मामले में साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ हो रही है.

ईडी ने रांची डीएमओ संजीव कुमार को भी बुलाया है.

ईडी के अधिकारी उनसे भी इस मामले में पूछताछ शुरू कर दिए हैं.

बता दें कि साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार को ईडी के द्वारा लगातार समन भेजा जा रहा था,

लेकिन विभूति कुमार लगातार ईडी से समय की मांग कर रहे थे.

उनकी ओर से कहा जा रहा था कि उनकी बेटी की शादी है, जिस कारण वह ईडी कार्यालय आने में असमर्थ हैं.

विभूति कुमार के साथ ही पलामू, दुमका और पाकुड़ के डीएमओ को भी समन भेजा गया था. समन के बाद वे सभी ईडी कार्यालय पहुंचे और इनसे लगातार टीम के अधिकारियों ने पूछताछ की. साथ ही पूजा सिंघल के पत्ति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार से भी ईडी की पूछताछ चल रही है.

स्कूटर से ईडी कार्यालय पहुंचे साहिबगंज के डीएमओ

बता दें कि साहिबगंज के डीएमओ का इंतजार कई दिनों से हो रहा था. लेकिन सोमवार को वे स्कूटर से ईडी कार्यालय पहुंचे. कहा जा रहा है कि पूजा सिंघल मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. बता दें कि मनी लॉंन्ड्रिंग मामले में ईडी की जांच चल रही है. इससे पूर्व भी कई डीएमओ को पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

अनगड़ा खदान लीज मामले में रांची डीएमओ को समन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची के जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) संजीव कुमार को समन भेजा है. सोमवार को उन्हें बुलाया गया है. बताया गया कि इडी अनगड़ा खदान लीज मामले में डीएमओ से पूछताछ करेगी. साथ ही अन्य पत्थर खदानों के लीज की स्थिति पर भी जानकारी ली जायेगी. सूत्रों ने बताया कि डीएमओ से पूछा जायेगा कि खदान आवंटन मामले में किसी प्रकार का लेन-देन हुआ था या नहीं? यह भी कि किन प्रावधानों के तहत अनगड़ा खदान का लीज दिया गया? उल्लेखनीय है कि अनगड़ा खदान का आवंटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर हुआ है.

रिपोर्ट: करिश्मा

Advertisement