Aruna Budhiya Memoroal क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0 का शानदार समापन, फेरो फाइटर्स बने चैंपियन

Ramgarh:  बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड द्वारा आयोजित अरुणा बुधिया मेमोरियल इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0, का आज सिरका क्रिकेट स्टेडियम, रामगढ़ में भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में फेरो  फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पावर पार्टनर्स को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और जुझारूपन का परिचय दिया।, फेरो  फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए, वही पावर पार्टनर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.2 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। और फेरो  फाइटर्स ने यह फाइनल मैच 65 रनों के अंतर से जीत लिया और अपनी सधी हुई बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी ने उन्हें निर्णायक बढ़त दिलाई, जिससे वे विजेता बनने में सफल रहे।

8 टीमों और लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया

स्वर्गीय Aruna Budhiya की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों और लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और टीमवर्क का  उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अनंत शंकर सेठ, वीपी, जीएफ़ए ने सभी विभागधायक्षों और वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करते हैं। बीएफ़सीएल  परिवार ने विजेता टीम फेरो  फाइटर्स को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पूरे टूर्नामेंट के आयोजन में सेबाल कुनार, सीनियर मैनेजर, प्रशासन और अतुल कुमार खेतान, एजीएम, अकाउंट्स की भूमिका सराहनीय रही।

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...