रांची: 4 दिसंबर को, शराब घोटाले मामले में ईडी ने उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। पहले 4 नवंबर को भी समन जारी किया गया था.
लेकिन इसके बाद भी उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह ने इडी कार्यालय में पूछताछ में शामिल होने के लिए नहीं आये थे उसके बाद, इडी ने एक और समन भेजा है.
इडी के अधिकारी ने पिछले 5 वर्षों के राजस्व की जानकारी के लिए उत्पाद विभाग से ब्योरा मांगा था, लेकिन इसे विभाग ने प्रदान नहीं किया था.
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 4 दिसंबर को गजेंद्र सिंह इडी कार्यालय में पहुंचेंगे या नहीं और वह सभी दस्तावेज लेकर जाएंगे जो इडी ने मांगे थे.







