ईडी रेडः100 करोड़ टैक्स चोरी मामले पर होगी विधायक प्रदीप यादव से पूछताछ, 6 लोगों को भेजा जाएगा समन

रांचीः विधायक प्रदीप यादव से जुड़े लोगों को ईडी समन जारी करेगी. 100 करोड़ टैक्स चोरी मामले पर विधायक से पूछताछ की जाएगी. साथ ही 6 लोगों को समन जारी किया जाएगा. इसमें विधायक के निजी सचिव देवेंद्र पंडित समेत पांच लोगों के नाम सामने आ रहा है. इनसे भी 100 करोड़ टैक्स चोरी मामले में पूछताछ की जाएगी. बुधवार को ईडी के बुलावे पर विधायक प्रदीप यादव रंची इडी के जोनस आफिस पहुंचे थे. यहां आधे घंटे की पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी प्रदीप यादव को उनके आवास लेकर गए थे और छापेमारी की थी. जिसके बाद बरामद दस्तावेज के आधार पर पूछताछ की.

100 करोड़ टैक्स चोरी का मामला सामने आया

ईडी को मिले दस्तावेजों के अनुसार 100 करोड़ टैक्स चोरी का मामला सामने आया है. जल्द ही इस मामले में शिव कुमार, अजय झा, विनोद लाल, देवेंद्र पंडित, अजय अकेला, श्यामाकांत यादव से पूछताछ करेगी. मंगलवार को ईडी ने विधायक के रांची-गोड्‌डा आवास सहित उनके करीबियों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी.छापेमारी के दौरान उनके सरकारी आवास को सील कर दिया गया था. उन्हें बुधवार को गोड्डा से रांची बुलाया गया था. मंगलवार को छापेमारी में दुमका के पीएचईडी के ठेकेदार अजय झा के आवास से 60 लाख रुपए जब्त किए गए थे.

4 नवंबर 2022  में हुई थी छापेमारी

आयकर विभाग ने विधायक प्रदीप यादव के यहां चार नवम्बर 2022 को छापेमारी की कार्रवाई की थी. इसी दौरान आयकर विभाग की एक टीम उनके निजी सचिव देवेंद्र कुमार पंडित के यहां भी सर्च करने के लिए पहुंची थी. विधायक प्रदीप यादव के रोजमर्रा के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन समेत तमाम गतिविधियों को देवेन्द्र के द्वारा ही संचालित किया जाता था. ऐसे में आयकर विभाग की टीम इनकम टैक्स एक्ट की धारा-132 के तहत कार्रवाई करने देवेंद्र के घर गई थी, लेकिन आयकर टीम जब मौके पर पहुंची, तब देवेंद्र कुमार पंडित घर पर नहीं मिले.

 

Saffrn

Trending News

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img