Advertisment

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 20 करोड़ के फर्जीवाड़ा में ईडी की छापेमारी

रांची: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 20 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जीवाड़ा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने मंत्री के भाई, आईएएस अधिकारियों, मंत्री के निजी सचिव, इंजीनियरों और ठेकेदारों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान मास्टरमाइंड संतोष कुमार के गोसाईं टैंक रोड, जग्गी कंपाउंड, चुटिया स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई, जहां से कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए।

ईडी के सूत्रों के अनुसार, संतोष कुमार ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की शहरी जलापूर्ति योजना की राशि को फर्जी बैंक खाते में ट्रांसफर किया, जब वह कैशियर के रूप में कार्यरत थे। अब ईडी संतोष कुमार से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इस मामले में वर्तमान कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि, और प्रभात कुमार सिंह समेत 5 अधिकारियों से भी जल्द ही पूछताछ की जाएगी।

संतोष कुमार ने रांची पुलिस को दिए गए बयान में आरोप लगाया है कि फर्जीवाड़े की राशि इन अधिकारियों तक पहुंची। इसके अलावा, ईडी कुछ ठेकेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाने की योजना बना रही है, ताकि फर्जीवाड़े की राशि के संबंध में और जानकारी जुटाई जा सके। इस पूरे मामले ने राज्य में हड़कंप मचा दिया है और इससे जुड़े सभी व्यक्तियों की जांच जारी है।

लौंग खाते हैं सीएम सम्राट चौधरी ! RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती...

बिहार की राजनीति में जब विपक्ष के पास जनता से जुड़े मुद्दों का अकाल पड़ जाता है, तो वो नेताओं के के मुंह में...

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...