रेड के दौरान ED की टीम पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल समर्थकों का हमला

डिजिटल डेस्क : रेड के दौरान ED की टीम पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल समर्थकों का हमला। रेड के दौरान ED (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम पर छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के समर्थकों ने हमला बोल दिया।

ED की टीम पर हमले की यह खबर तुरंत सुर्खियों में आई है। बताया जा रहा है कि शराब घोटाला मामले में ED (प्रवर्तन निदेशालय) की ओर से आज सोमवार को कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल, उनके बेटे और अन्य के परिसरों में छापे मारे गए।

लेकिन इसी रेड के दौरान ED की टीम पर हमला किया गया है। रेड के बाद घर से निकलने के दौरान लोगों ने ED की टीम पर हमला किया।

हमलावरों पर FIR कराएगी ED

इसी बीच अपनी टीम पर रेड के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए हमले पर ED ने तुरंत गंभीर संज्ञान लिया है। ED ने कहा है कि एजेंसी हमले के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी। पूर्व सीएम बघेल के निवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक मौजूद हैं।

ED के अधिकारी वहां से निकल गए हैं।  ED के अधिकारी कंधे में लैपटॉप बैग लेकर लौटते दिखे। टीम के निकलने के दौरान ही ED के डिप्टी डॉयरेक्टर लेवल के अधिकारी के गाड़ी पर भी हमला हुआ। हमले को लेकर ED ने कानूनी कार्यवाही की बात कह रही है। एजेंसी FIR दर्ज करवाएगी।

बता दें कि ED टीम ने आज सुबह छत्तीसगढ़ में छापेमारी शुरू की थी। ED की छापेमारी के तुरंत बाद, भिलाई में भूपेश बघेल के घर के बाहर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। उन लोगों ने दावा किया कि यह केंद्र सरकार की साजिश है।

इससे पहले ED की ओर से दावा किया गया था कि शराब घोटाले की वजह से राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ। इस वजह से 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों के पास चली गई।

ED के अनुसार, यह कथित शराब घोटाला साल 2019 से 2022 के बीच हुआ, जब यहां पर भूपेश बघेल की अगुवाई में कांग्रेस सरकार थी। ED ने अब तक अलग-अलग आरोपियों की करीब 205 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

भूपेश समर्थकों के हमले में क्षतिग्रस्त ईडी की गाड़ी का नजारा।
भूपेश समर्थकों के हमले में क्षतिग्रस्त ईडी की गाड़ी का नजारा।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और उनके बेटे यहां पड़ी रेड

छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ED को बघेल के घर से करीब 33 लाख नकद कैश, पेन ड्राइव और कुछ दस्तावेज मिले हैं। उसकी जांच की जा रही है। करीब 11 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास से ED टीम बाहर निकल गई है।

इससे पहले ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने कथित शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत उनके (पूर्व मुख्यमंत्री के) परिसरों पर छापे मारे।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के भिलाई (दुर्ग जिले) स्थित परिसरों, चैतन्य के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ​​पप्पू बंसल तथा कुछ अन्य के परिसरों की भी धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही थी।

चैतन्य अपने पिता के साथ भिलाई में ही रहते हैं। इसलिए उस परिसर पर भी तलाशी ली जा रही थी। ED अधिकारियों ने कहा कि ऐसा संदेह है कि वह (चैतन्य बघेल) शराब घोटाले के अपराध से हुई आय के लाभांवित हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में करीब 14-15 परिसरों पर छापे मारे गए थे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल

ED की रेड पर बोले भूपेश बघेल – मैं मौत से नहीं डरता…

इस बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ ED की रेड पर नाराजगी जताई। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सरकार के सामने कई अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के मकसद से पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ ED की रेड की कार्रवाई करवाई गई है।

कांग्रेस ने ED की रेड के विरोध में कहा कि बघेल परिवार के खिलाफ रेड ऐसे दिन सुर्खियों का प्रबंधन करने की रणनीति है, जब संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हुआ और सरकार को कई मुद्दों पर विपक्ष के सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

ED की छापेमारी के तुरंत बाद, भिलाई में भूपेश बघेल के घर के बाहर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए और दावा किया कि यह केंद्र सरकार की साजिश है।

ED की रेड के बाद खुद कहा कि- ‘…मैं मौत से नहीं डरता। …भूपेश ना चुनाव लड़ने से डरता है ना ही मौत से।’  इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कई वरिष्ठ नेताओं की शहादत का भी जिक्र किया।

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img