एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, जांच एजेंसी ने प्रॉपर्टी जब्त की

Desk : फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव  और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया की प्रॉपर्टी अटैच कर ली है। जांच एजेंसी ने ये प्रॉपर्टी यूपी-हरियाणा में अटैच की है।

बता दें कि, ईडी सांप के जहर-रेव पार्टी की घटना से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एल्विश के खिलाफ जांच कर रही है। ईडी ने इस साल मई में रैकेट में शामिल बड़ी रकम को देखते हुए सांप के जहर की घटना में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम (पीएमएलए) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

इससे पहले, एल्विश को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, उन्हें पांच दिन बाद एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी।

एल्विश यादव के खिलाफ मामला

एल्विश पर नोएडा पुलिस द्वारा नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...