पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर सिंह ने अपर मुख्य सचिव केके पाठक को इशारों-इशारों में ही नसीहत दे दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को लेकर सुधार अति आवश्यक है। अगर शिक्षक को परेशान किया जाएगा तो उसपर ध्यान दिया जाएगा। निरीक्षण के नाम पर सुधार के लिए उचित कदम ठीक है। लेकिन दंडनात्मक करवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर सिंह शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। बिहार के 20 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। नालंदा, पटना और पश्चिमी चंपारण के डीईओ सम्मानित होंगे। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी भी सम्मानित होंगे।
बीते दिनों वरिष्ठ अधिकारी केके पाठक ने जिस तरह से कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कई शिक्षकों को निलंबित किया तो कई शिक्षकों का वेतन रोक दिया। वहीं हाल में ही शिक्षा विभाग की ओर से एक आदेश जारी कर शिक्षकों की छुट्टियों में कटौती कर दी गई थी। उसके बाद फिर जब शिक्षा किसका विरोध करने लगे तो आनन-फानन में उसे आदेश को वापस भी ले लिया गया।
ऐसे में आज बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह के दौरान शिक्षकों को सम्मानित करने के बाद शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने मंच से शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा हड़बड़ी में किसी तरह का निर्णय नहीं लिया जाए। इससे विभाग की फजिहत और किरकिरी हो रही है। इसलिए हड़बड़ी में विभाग किसी तरह का निर्णय नहीं ले। वहीं उन्होंने आउटसोर्सिंग की बहाली में गड़बड़ी का मामला भी उठाया। इस मामले की जाँच करने की माँग उठाई।
आफताब आलम की रिपोर्ट







