पटना : EID – पूरे देश में आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ईद (EID) की बधाई दी। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे नमाजियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश ने देशवासियों और बिहारसियों को ईद की शुभकामनाएं दी।
बिहार समेत पूरे देश में आज ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाई जा रही है। बुधवार की शाम महीने का चांद नजर आया। आज पटना के गांधी मैदान में 30 हजार से अधिक लोग पहुंचे और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद (EID) की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। वहीं अन्य पटना समेत सभी जिलों में लोग नए-नए परिधानों को पहन कर ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर अमन एवं चैन की दुआ की।
यह भी पढ़े : NDA और महागठबंधन के उम्मीदवारों ने EID की दी बधाई
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट
रांची के मुसलमानों ने चुनाव को लेकर अपनी राय… हिल जाएंगे राहुल मोदी
Highlights

