Gumla: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के परिणाम जारी हो रहे हैं, मतों की गणना अभी भी जारी है। Gumla जिला में भी मतों की गिनती चल रही है, इसी बीच गुमला जिले में भी कई वार्डों की गनती खत्म हो चुकी है और परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
इन वार्डों में घोषित किए गए नतीजे-
वार्ड नंबर 12 से दिलीप भगत विजयी
वार्ड नंबर 16 से प्रत्याशी नेहा लकड़ा विजयी
वार्ड नंबर 17 से हेमलता देवी विजयी
वार्ड 18 से विजेता मिंज विजयी
वार्ड नंबर 19 से नूतन रानी विजयी
वार्ड नंबर 20 में 2 उम्मीदवारों के बीच में टाई हुआ
वार्ड नंबर 21 से पूर्व पार्षद शैल मिश्रा विजयी
वार्ड नंबर 22 से अशोक त्रिपाठी विजयी
कई उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है तो कई की चेहरे पर निराशा देखने को मिल रही
Gumla नगर परिषद के चुनाव के परिणाम आने के साथ ही कई उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है तो कई की चेहरे पर निराशा देखने को मिल रही है गमना जिला के 22 वार्डो का चुनाव परिणाम पूरी तरह से सामने आ गया है। जिसमें कई उम्मीदवारों ने दोबारा जीत हासिल कर अपने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का दावा किया वहीं कई नए चेहरे इस चुनाव में जीत हासिल करके आने वाले दिनों में जनता की पूरी ईमानदारी से सेवा करने का दावा करते हुए नजर आ रहे जिन्हें उम्मीदवारों ने दोबारा जीत हासिल की उनके चेहरे पर जो खुशी है और निश्चित रूप से इस बात को दर्शा रही है कि उनके द्वारा पूर्व में किए गए काम जनता को पसंद आए तब जनता ने दोबारा वोट देकर उन्हें जीत हासिल करवाई है गुमला जिला के 22 वार्ड पार्षदों के चुनाव के संपन्न होने के बाद अब इन्हीं लोगों के बीच में से उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा ऐसे में कई वार्ड पार्षद अभी से ही उपाध्यक्ष के पद की तैयारी को लेकर दावेदारी करते हुए नजर आ रहे हैं।
Highlights


