बिजली विभाग ने मृत व्यक्ति पर बिजली चोरी का कराया प्राथमिक दर्ज

जहानाबाद : बिहार बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है जहां मृत व्यक्ति पर विभाग ने बिजली चोरी का प्राथमिक दर्ज कराया है। यह घटना जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के गोनसा गांव का है। जहां शिवाजी सिंह नामक व्यक्ति पर बिजली विभाग के जेई द्वारा मृत व्यक्ति पर 40 हजार जुर्माना लगाते हुए बिजली चोरी का प्राथमिक की दर्ज कराया है। जबकि उस व्यक्ति की मृत्यु 2018 में ही हो चुकी है। इसके मृत व्यक्ति पर बिजली विभाग द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।

गौरतलब हो की बिजली विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। कभी किसी गांव का बिजली काट देते है तो कभी मृत व्यक्ति पर प्राथमिक की दर्ज कर देता है। जिसके कारण विभाग की किरकिरी हो रही है। लगता है विभाग के पदाधिकारी आंख बंद कर काम करते हैं। जिसके कारण बिजली विभाग पर लगातार लापरवाही का आरोप लग रहा है। वहीं कल्पा थाना में पदस्थापित एसआई सुखदेव प्रसाद ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। जांच के दौरान पता चला की एक व्यक्ति मृत्यु कई साल पूर्व हो चुका है। उसके परिवार से मृत्यु प्रमाण पत्र की मांग की गई है, इसके बाद इसकी सूचना पदाधिकारी को दिया जाएगा।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा जिस तरह से प्राथमिक की दर्ज कराई गई है, यह काफी गंभीर मामला है। मृत व्यक्ति पर कैसे प्राथमिक की दर्ज हुआ इसकी जांच नहीं की गई। बिजली विभाग घटनास्थल पर गए बिना ही प्राथमिक की दर्ज कर रही है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जिस व्यक्ति पर प्राथमिक की दर्ज किया गया है वह व्यक्ति अत्यंत गरीब है। इंदिरा आवास के माध्यम से इनका मकान बनाने के लिए पैसा मिला है लेकिन मकान पूर्ण भी नहीं हो चुका है और इन पर बिजली विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस तरह से बिजली विभाग कारनामे कर रही है, इस सरकार एवं बिजली विभाग की किरकरी हो रही है।

यह भी पढ़े : Electric Shock लगने से महिला की मौत, लोगों ने बिजली विभाग पर

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

अनुमंडल अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 3...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अस्पताल परिसर गुरुवार की संध्या रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दुकानदारों के पक्ष एक-दूसरे पर लात घुसा चलते देखे...

सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ...

सिवान : सिवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को विदेशी शराब...

Koderma Hospital Death: गलत खून चढ़ाने का आरोप या हार्ट अटैक?...

Koderma Hospital Death: ज़िला मुख्यालय स्थित ओम कौशल्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 70 वर्षीय राबिया देवी की मौत के बाद तनाव...