Electricity Tariff 2026-27: वित्तीय वर्ष 2026-27 के नए बिजली टैरिफ पर झारखंड में पांच प्रमंडलों में जनसुनवाई। 28 फरवरी को रांची में मुख्य सुनवाई।
Electricity Tariff 2026-27 रांची: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित नए बिजली टैरिफ पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत टैरिफ प्रस्ताव पर झारखंड विद्युत नियामक आयोग जनसुनवाई करेगा। आयोग उपभोक्ताओं, सामाजिक संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों और अन्य स्टेकहोल्डरों से सुझाव और आपत्तियां प्राप्त कर अंतिम निर्णय लेगा।
रांची में 28 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे करमटोली स्थित आईएमए हॉल में जनसुनवाई आयोजित होगी। आयोग को 31 मार्च तक नए टैरिफ की घोषणा करनी है।
Electricity Tariff 2026-27:पांच प्रमंडलों में तय हुई तिथियां
राज्य के पांचों प्रमंडलों में उपभोक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अलग अलग तिथियां तय की गई हैं।
19 फरवरी को दोपहर तीन बजे पिल्लई हॉल, सदर बाजार, चाईबासा में सुनवाई होगी।
21 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे टाउन हॉल, डालटनगंज में कार्यक्रम होगा।
26 फरवरी को सुबह 11:30 बजे दुमका के कृषि पार्क, करहरबिल स्थित कन्वेंशन सेंटर में सुनवाई होगी।
27 फरवरी को दोपहर तीन बजे कोयला नगर, बीसीसीएल कम्युनिटी हॉल, धनबाद में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
28 फरवरी को रांची के आईएमए हॉल, करमटोली में अंतिम चरण की सुनवाई होगी।
Key Highlights
28 फरवरी को रांची में जेबीवीएनएल टैरिफ पर मुख्य जनसुनवाई
पांच प्रमंडलों में अलग अलग तिथियों पर कार्यक्रम
31 मार्च तक नए टैरिफ की घोषणा अनिवार्य
घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक दरों में बदलाव पर चर्चा
डीवीसी सहित अन्य कंपनियों के प्रस्तावों पर भी सुनवाई
Electricity Tariff 2026-27:अन्य कंपनियों के टैरिफ पर भी सुनवाई
आयोग विभिन्न बिजली कंपनियों के टैरिफ प्रस्तावों पर भी सुनवाई करेगा।
16 फरवरी को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर, सरायकेला-खरसावां में टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रस्ताव पर सुनवाई होगी।
17 फरवरी को सुबह 11:30 बजे गोलमुरी क्लब, जमशेदपुर में टाटा स्टील लिमिटेड तथा उसी दिन तीन बजे टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के टैरिफ पर सुनवाई तय है।
18 फरवरी को सुबह 11:30 बजे प्रतिष्ठा भवन, पदमपुर, आदित्यपुर में आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के प्रस्ताव पर सुनवाई होगी।
20 फरवरी को तीन बजे विश्वेश्वरैया सैनिटेशन एंड ड्रिंकिंग वाटर अकादमी, कांके रोड में इनलैंड पावर लिमिटेड तथा चार बजे झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के टैरिफ पर सुनवाई होगी।
Electricity Tariff 2026-27:डीवीसी के टैरिफ पर अलग सुनवाई
Damodar Valley Corporation के टैरिफ प्रस्ताव पर 24 फरवरी को दोपहर दो बजे हजारीबाग स्थित मृदा संरक्षण कार्यालय के ऑडिटोरियम में और 25 फरवरी को सुबह 11:30 बजे मैथन एडमिन बिल्डिंग ऑडिटोरियम, धनबाद में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
जेबीवीएनएल ने अपने प्रस्ताव में राजस्व घाटा, बिजली खरीद लागत, ट्रांसमिशन चार्ज, लाइन लॉस और परिचालन व्यय को आधार बनाया है। घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक और ग्रामीण उपभोक्ताओं की दरों में संभावित बदलाव पर खुली चर्चा होगी।
Highlights


