Jharkhand: Jharkhand में बीते दो महीने में कई लोगों की जान हाथियों के प्रहार से चली गई है। राज्य में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है एक बार फिर लातेहार में हाथी के गुस्से का शिकार एक ग्रामीण हो गया। हाथी के प्रहार से उसकी जान चली गई। हालांकि वन विभाग ने उसके परिजनों को 40 हजार रु मुआवजा अदा कर दिया है।
मृतक की पहचान कर ली गई है
बता दें यह मामला चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन पंचायत अंतर्गत भंडार टोला का है जहां जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भंडार टोली निवासी टीभरु गंझू के रूप में की गई है।
मृतक के परिजनों ने घचने की जानकारी साझा की है जिसमें उन्होंने बताया कि मृतक टीभरु गंझू रात्रि में शौच के लिए घर से बाहर निकला था इसी दौरान जंगल से भटककर आए जंगली हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टीभरु के मौत के बाद पूरे गांव के लोगों में हाथी को लेकर दहशत का माहौल बन गया।
परिजनों को 40 हजार रु मुआवजा दिया गया
हाथी के हमले की सूचना प्रशासन और वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचे कर घटना की जानकारी ली और घटना की पूरी जानकारी ली गई और नाम मात्र का मुआवजा भी दिया गया। विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल राहत स्वरूप 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। बता दें Jharkhand सरकार ने हाथी से हुए हमले और जान माल की नुकसान पर जल्द से जल्द मुआवजा देने की बात कही थी।


