पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय के फैसले के खिलाफ राजभर के पुलिस कर्मियों की पटना में आपात बैठक हो रही है। बिहार पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्य्क्ष प्रदीप सिंह ने आपात बैठक की। पुलिस मेंस एसोसिएशन के सभागार में आपातकाल बैठक हो रही है। संयुक्त रूप से एसोसिएशन और मेंस एसोसिएशन के द्वारा फैसला लिया गया।
बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर हुए तबादले के विरोध में संगठन सामने आया। पुलिस मुख्यालय ने नियम के विरुद्ध भी बड़े पैमाने पर तबादला किया है। तबादले को लेकर पुलिस एक्ट-2007 का भी पुलिस मुख्यालय द्वारा उल्लंघन किया है। पुलिस मुख्यालय अपने फैसले से अगर वापस नहीं होता है और तबादले में संशोधन नहीं करता तो संगठन विरोध करेगी। पुलिस मुख्यालय से इस विषय पर संगठन की बात चल रही है। बात नहीं मानने पर बिहार के पुलिसकर्मी अवकाश पर जाएंगे। जल्द ही संगठन अपना फैसला सुनाएगी कि बिहार पुलिस क्या करेगी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







