उत्पाद विभाग की पुलिस ने किशोर की कर दी पिटाई

नालंदा : नालंदा में उत्पाद पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। मुफ्त में गुटका और सिगरेट नहीं देने पर दुकान में बैठे एक किशोर के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मामला बीती रात का है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में हुई है। जख्मी धर्मेंद्र चौधरी का (14) वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार है। देर रात परिजन जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

किशोर ने बताया कि वह अपने माता-पिता की चाय की दुकान में हाथ बटाने के लिए शुक्रवार की शाम गया हुआ था। रात्रि करीब 8:00 से 9:00 के बीच तीन वाहन पर सवार होकर उत्पाद विभाग के कर्मी उतरे और रजनीगंधा का मांग किया। उसने स्टार लगे हुए एक पुलिसकर्मी को रजनीगंधा दे दिया। इसके बाद कुछ अन्य सिविल कपड़े में पुलिस वाले उतरे और सिगरेट की मांग की, उसने उन लोगों को सिगरेट भी दे दिया। इसके बाद जब पैसे की मांग की तो शराब बेचने का आरोप लगा। उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के वक्त उसकी मां पानी लाने गई थी जबकि उसके पिता किसी अन्य काम से बाजार गए हुए थे। मारपीट के उपरांत उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों ने दुकान में रखे सिगरेट गुटका एवं करीब पांच हजार रुपए नगद लूट लिए।

दरअसल, धर्मेंद्र चौधरी बड़ी पहाड़ी मोहल्ला मोड़ के समीप चाय की दुकान चलाते हैं। इसमें उनकी पत्नी के अलावे उनका बेटा भी उनके काम में हाथ बटाता है। वहीं इस मामलें में उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। न ही कोई अबतक इस प्रकार की शिकायत लेकर पहुँचा है। मामले का पता लगाया जा रहा है।

https://22scope.com/big-action-of-nalanda-police-arrested-8-cyber-thugs/

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img