प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम का विस्तार, अब सभी 38 जिलों में लागू

पटना : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पूर्व में मल्टी सेक्टरल डेवलपमेंट प्रोग्राम-एमएसडीपी) के तहत बिहार में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए व्यापक कार्य हो रहा है। इस योजना के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदायों के रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

आरंभ में 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान बिहार के 20 जिलों के अंतर्गत 75 प्रखंडों और 8 शहरों को अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया था

आरंभ में 12वीं पंचवर्षीय योजना (2013-14 से 2016-17 तक) के दौरान बिहार के 20 जिलों के अंतर्गत 75 प्रखंडों और आठ शहरों को अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया था। इन क्षेत्रों में अल्पसंख्यक आबादी की अधिकता को देखते हुए विशेष विकास पैकेज उपलब्ध कराया गया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2017-18 से इस योजना का विस्तार किया गया जिसमें 20 जिलों में चार शहरी क्षेत्रों, 75 प्रखंडों, तीन नगर निगमों, सात नगर परिषदों और दो नगर पंचायतों को अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के रूप में चयनित किया गया। इससे इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति मिली।

वित्तीय वर्ष 2022-23 से एक बड़ा बदलाव आया है

वित्तीय वर्ष 2022-23 से एक बड़ा बदलाव आया है। अब प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम का कार्यान्वयन बिहार के सभी 38 जिलों में किया जा रहा है। इससे पहले केवल 20 जिलों तक सीमित यह योजना अब पूरे राज्य में फैल चुकी है, जिससे अधिक से अधिक अल्पसंख्यक आबादी लाभान्वित हो रहे है।

योजना के तहत किए जाने वाले प्रमुख कार्य

इस स्कीम के अंतर्गत मुख्य रूप से अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विद्यालय भवन, सद्भाव मंडप, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आवश्यक सामुदायिक विकास कार्य समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जाता है। यह निर्माण कार्य शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। योजना का मुख्य लक्ष्य अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना है ताकि वे मुख्यधारा के विकास में पीछे न रहें।

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एक केंद्र प्रायोजित योजना है

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एक केंद्र प्रायोजित योजना है। बिहार में इस योजना के विस्तार से राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान में नई ऊर्जा आएगी। विशेषकर ग्रामीण और शहरी अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में स्कूल, अस्पताल और सामुदायिक भवनों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।

यह भी पढ़े : सात निश्चय-3 : संकरी ग्रामीण सड़कों से जल्द मिलेगी राहत, चौड़ीकरण अभियान तेज

Saffrn

Trending News

Gumla में हाथी का कहर: युवक पर किया अचानक हमला, कुचलकर...

Gumla: झारखंड में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता दिख रहा है। आए दिन हाथियों के द्वारा कई लोगों की जान ले ली गई है।...

कोर्ट के बाद अब बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की...

पटना : सिविल और हाईकोर्ट के बाद अब बिहार विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से राजधानी पटना में...

घनश्याम मिश्रा के घर चोरों ने ताला तोड़कर अलमीरा में रखे...

पटना सिटी : बिहार की राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगरा संग्राम चक कॉलोनी में गुरुवार की रात घनश्याम मिश्रा के...

Bhagalpur Top 10 News – 10 April 2026

Bhagalpur Top 10 News - 10 April 2026 1. भागलपुर में एलपीजी की भारी किल्लत: चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर लोग मिडिल ईस्ट में बढ़ते...

Patna Top 10 News – 10 April 2026

Patna Top 10 News - 10 April 2026 पटना में आज एक ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन और सुरक्षा संबंधी बड़ी हलचल देखी गई। यहाँ आज की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img