Gumla: झारखंड में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता दिख रहा है। आए दिन हाथियों के द्वारा कई लोगों की जान ले ली गई है। आज Gumla जिला से भी हृदयविदारक घटना सामने आई है। गुमला में हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला।जिसके बाद गांव के लोगों में भय का माहौल है।
हाथी ने युवक पर अचानक हमला किया
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कर ली गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अनूप कुमार पांडे बुरहु निवासी बाइक से सांवरिया बिजली का कुछ काम करने के लिए जा रहा था,तभी पतरा के समीप कुछ लोगों की भीड़ देखकर वह बाइक रोककर देखने लगा। तभी अचानक एक जंगली हाथी ने झाड़ी से निकलकर युवक पर हमला कर दिया, मौके पर उसकी मौत हो गई।
25 हजार का दिया गया मुआवजा
इस मामले की सूचना वन विभाग Gumla को दी गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। बता दें मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया है। मौके पर फॉरेस्टर बिरसा लोहरा, शमी आफताब, सुनील राम पीटर आदि पहुंचे। 25 हजार के बाद जो भी मुआवजा की राशि बची है उसकी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देने का आश्वासन दिया है।
बता दें झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने हाथियों के आतंक से मौत होने पर लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा मुहैया कराया जाए।
Highlights







