ब्रांडेड दवाओं के नकली उत्पाद का भंडाफोड़, भारी मात्रा में डुप्लीकेट बरामद

गया : ब्रांड प्रोटेक्शन कम्पनी ने मुफस्सिल पुलिस की मदद से उत्तरी लखीबाग रोड नम्बर-1 कोयला वाली गली मनोज पांडे के मकान से भारी मात्रा में ब्रांडेड कम्पनियों के नकली उत्पाद बरामद किए हैं। हालांकि यह कार्रवाई बंद घर में की गई। इस वजह से कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। बावजूद इसके ब्रांड प्रोटेक्शन कम्पनी लिमिटेड ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि छापेमारी में हिमालया कम्पनी के नकली उत्पाद, नकली फेविकॉल, फिनाइल, निमाइल, हैंडवाश आदि नकली उत्पाद व उसके रैपर बरामद किए गए हैं। ब्रांड प्रोटेक्शन कम्पनी के डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन ने बताया कि उनकी कम्पनी देश विदेश की ब्रांडेड कम्पनियों के लिए काम करती है। ब्रांडेड कम्पनियों के नकली उत्पाद का बाजार में हो रहे धड़ल्ले से कारोबार का खुलासा करती है।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी मानपुर और गया शहर में ब्रांडेड कम्पनियों के नकली उत्पाद तैयार कर बेचे जा रहे हैं। इस पर पर टीम के सदस्यों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उत्तरी लखीबाग स्थित मनोज पांडे के मकान में नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे है और उसे मार्केट में बेचा जा रहा है। इस पर मूफ़स्सिल पुलिस बसे सहयोग मांगा। पुलिस टीम के साथ रेड की गई तो नकली उत्पादों का भांडाफोड़ हुआ। उन्होंने बताया कि रेड में भारी मात्रा में रैपर, केमिकल, फिनाइल, निमाइल और बोतलें जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई की गई है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img