Ranchi के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या का प्रयास किया। बेटे की मौत, मां और 14 साल की बेटी अस्पताल में भर्ती।
Family Suicide Attempt Case रांची: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू न्यू एजी कॉलोनी मंदिर मार्ग में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना में परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई, जबकि मां और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक की पहचान मिहिर के रूप में हुई है, जिसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। वहीं उसकी मां स्नेहा अखौरी और 14 वर्षीय बहन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
Key Highlights
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक परिवार ने आत्महत्या का प्रयास किया
सीए पास युवक मिहिर ने फंदे से लटककर जान दी
मां और 14 वर्षीय नाबालिग बहन ने जहर खाया, हालत गंभीर
दोनों को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस को अब तक सुसाइड नोट या स्पष्ट कारण नहीं मिला
Family Suicide Attempt Case: घटना का पूरा विवरण
घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मिहिर हाल ही में कोलकाता से सीए की पढ़ाई पूरी कर लौटा था। चर्चा है कि उसका चयन प्रतिष्ठित उषा मार्टिन कंपनी में हुआ था और वह जल्द ही अपने करियर की शुरुआत करने वाला था।
मिहिर की मां स्नेहा अखौरी झारखंड हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं। घटना के बाद इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
Family Suicide Attempt Case: मां और बेटी की हालत गंभीर
जहर खाने के बाद स्नेहा अखौरी और उनकी 14 वर्षीय बेटी को आनन फानन में गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है।
Family Suicide Attempt Case: पुलिस जांच में क्या सामने आया
पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि अब तक न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही आत्महत्या के प्रयास के पीछे कोई ठोस कारण स्पष्ट हो सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
यह घटना रांची में मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक दबाव जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Highlights


