मोकामा : बिहार के मोकामा से एक दिल दहला देने वाली खबर है। गरीबी से तंग होकर दो बच्चों के साथ महिला मनीषा देवी ने बाड़ी नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में महिला मनीषा और छह साल की बेटी मिस्टी कुमारी डूब गई। एक युवक ने नदी में कूदकर महिला के बेटे कार्तिक कुमार को बचा लिया। दिल दहला देने वाली यह घटना चकसम्या पुल पर हुई। महिला मनीषा देवी सम्यागढ़ की रहने वाली थी।
परिवार की आर्थिक स्थिति से मनीषा देवी काफी परेशान थी
बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति से मनीषा देवी काफी परेशान थी। शनिवार की दोपहर महिला अपने दो बच्चों मिस्टी कुमारी और दिव्यांग बेटे कार्तिक कुमार के साथ नदी में कूद गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सम्या पुलिस भी मौके पर कैंप कर रही है। महिला और पुत्री की लाश खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़े : 16 साल के बच्चे की घर में गोली मारकर हत्या…
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights