पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार व शराब की खेप समेत 2 कुख्यात गिरफ्तार

मोकामा : मोकामा थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कन्हाईपुर दियारा से कुख्यात बालो यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं उसके साथ शराब माफिया रामाज्ञा यादव को भी पुलिस ने धर दबोचा है। ये बदमाश लंबे वक्त से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। जिनकी तलाश पुलिस को थी। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बालो यादव व रामाज्ञा यादव कन्हाईपुर दियारा क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं तथा शराब बनाते हैं।

पुलिस ने 2 बदमाश के साथ भारी मात्रा में देसी शराब भी बरामद की है

इस आलोक में थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के साथ अपर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार और मोकामा पुलिस की टीम ने कन्हाईपुर दियारा में दविश दी। पुलिस ने घेरकर और खदेड़कर कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब भी बरामद की है। वहीं हथियार भी जब्त किए गए हैं। जिसमें पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Mokama 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग, गोलीबारी में व्यक्ति घायल, पटना रेफर…

विकास कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...