Wednesday, October 29, 2025
22SCOPE
Video thumbnail
महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र , महागठबंधन का ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ -LIVE
05:07:35
Video thumbnail
एक ही परिवार की चार बच्चियों की डूबकर मौत, सांसद मनीष जायसवाल ने दिखाई संवेदना | Jharkhand News
01:09
Video thumbnail
चंपई और बाबूलाल ने आदिवासियों पर जानबूझकर लाठी चार्ज का लगाया आरोप, गरमाई सियासत
09:28
Video thumbnail
Jssc CGL पेपर लीक पर सुनवाई से ऐन पहले CID ने अधिकारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल अब आगे क्या ?
07:12
Video thumbnail
बिहार चुनाव: महागठबंधन का तेजस्वी प्रण, रोचक हुआ बिहार का चुनावी रण, MGB के घोषणापत्र में क्या?
10:41
Video thumbnail
महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र, बिहार चुनाव जीतने पर परिवार को नौकरी,5 डिसमिल जमीन और कई बड़े वादे
13:26
Video thumbnail
हजारीबाग में छठ के बाद तालाब की ओर खेलने गईं थी, डूबने से एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत
04:46
Video thumbnail
झारखंड पहुंचा मोंथा चक्रवात का असर, कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
04:05
Video thumbnail
IAS विनय चौबे, कारोबारी विनय सिंह के बाद BJP MLA प्रदीप प्रसाद भी रजिस्ट्री में गवाह बन फंस गए...
06:27
Video thumbnail
डबल वोटर ID कार्ड मामले में फंसे प्रशांत किशोर, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
06:23
Video thumbnail
चिराग ने यश को लेकर कह दिया वो मेरे बेटे जैसा लेकिन उसने बहुत कुछ कहा भला बुरा फिर भी मेरा आशीर्वाद
21:05
Video thumbnail
लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ स्थल का 25वां दो दिवसीय राजकीय महोत्सव, देखिए कैसी है तैयारी | Bokaro
06:44
Video thumbnail
दर्दनाक हादसा! सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट,पत्ता तोड़ने गई बच्ची की चपेट में आने से मौत
03:09
Video thumbnail
JSSC CGL पेपर लीक पर सरकार भी कर रही हाइकोर्ट के निर्देश का इंतजार, जानिए क्या है अपडेट
08:56
Video thumbnail
सरायकेला में धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा, लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को दिया अर्घ्य | Saraikela
02:23
Video thumbnail
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ छठ महापर्व संपन्न,झारखण्ड के शहरों में दिखी छठ महापर्व की धूम
05:08
Video thumbnail
महापर्व छठ का हुआ आज समापन, राजधानी रांची के छठ घाट से देखिये लोगों ने क्या कहा | Ranchi | Chhath
24:27
Video thumbnail
झारखंड के इन शहरों में दिखी छठ की छटा, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते ही महापर्व का हुआ समापन
06:36
Video thumbnail
उदयीमान सूर्य को दिया गया अर्ध्य, अर्ध्य देते ही छठ महापर्व का समापन..
01:38
Video thumbnail
सुपौल के बसबिट्टी में कैसे मनाया गया महापर्व छठ, देखिए न्यूज 22 स्कोप के साथ | Supaul
06:11

LIVE TV

Loading Live TV...

Latest News

JSSC CGL पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, अधिकारी संतोष कुमार मस्ताना गिरफ्तार, जानिए क्या है आरोप

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सीआईडी (CID) की टीम ने वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार मस्ताना को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पेपर लीक से जुड़ी गलत अफवाह फैलाने और जांच में बाधा डालने का आरोप है।JSSC CGL पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान संतोष कुमार मस्ताना का नाम सामने आया था। कोर्ट में एक अभ्यर्थी के साथ उनके चैट को लेकर चर्चा हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में सीआईडी...

Hazaribagh: बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के बावजूद सांसद मनीष जायसवाल ने दिखाई संवेदना, सांसद प्रतिनिधियों को भेजा घटनास्थल

Hazaribagh: कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत के ग्राम झरदाग में एक ही परिवार के चार बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत की सूचना प्राप्त होते ही बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार में रहने के बावजूद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गंभीरता दिखाई और तत्काल अपने सदर विधानसभा क्षेत्र के कई सांसद प्रतिनिधियों के साथ अपने लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को घटनास्थल पर भेजा और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ मृतकों की पोस्टमार्टम प्रक्रिया में सहयोग करने का निर्देश दिया।Hazaribagh: मुआवजा राशि तत्काल पीड़ित...

रविशंकर प्रसाद ने कहा- महागठबंधन का घोषणा पत्र खोखले दावे का पुलिंदा

पटना : भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन के जारी संयुक्त घोषणा पत्र को खोखले दावे का पुलिंदा बताते हुए कहा कि इसको बनाने वाले भी जानते हैं कि उनकी सरकार तो बनने वाली नहीं है, इसलिए दावे करने में क्या बुराई है? ‎‎पटना में भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह घोषणा पत्र संयुक्त नहीं, तेजस्वी यादव का प्रण है। ‎उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र बिहार की जनता को ऐसे लोकलुभावन तस्वीर पेश करता है जिसमें न कोई रंग है न...

Fielding Of RSS : चुनावी वर्ष में झारखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों के जुटान के हैं गूढ़ सियासी मायने

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

रांची  : Fielding Of RSSचुनावी वर्ष में झारखंड में राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रचारकों के जुटान के है गूढ़ सियासी मायने। भाजपा की सांगठनिक रीढ़ कहे जाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की हर पहल के पीछे काफी दूरगामी सोच होती है, यह देश के सियासी रणनीतिकार बखूबी जानते हैं। दिल्ली की सत्ता का रास्ता जिस यूपी से होकर गुजरता है, उसी यूपी में गत लोकसभा चुनाव में संघ की जरा सी ढिलाई का नतीजा भी भाजपा ने भुगता तो तत्काल वहां संघ के आला पदाधिकारियों ने परदे की ओट में जमीनी स्तर पर अपनी बैठकों से मोर्चा संभालना शुरू किया। इसी क्रम में अब संघ की निगाह झारखंड पर है जहां चुनावी वर्ष शुरू हो चुका है और सियासी दल चुनावी मोड में आते दिखने लगे हैं। झारखंड वही राज्य है जहां गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में नतीजे अच्छे रहे थे। उसे यहां होने वाले विधानसभा चुनाव में दोहराने और उसकी अभी से फील्डिंग के क्रम में हो राजधानी रांची में 12 जुलाई से होने वाली संघ के प्रांत प्रचारकों का जुटान काफी अहम माना जा रहा है। इस बैठक के सियासी लिहाज से मायने खासे गूढ़ हैं।

संघ प्रमुख मोहन भागवत भी रांची के तीन दिवसीय बैठक में रहेंगे

झारखंड की राजधानी रांची में तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत खुद पहुंच रहे हैं और पूरा समय भी देंगे। गत लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में भाजपा को मिले ठिठकाने वाले नतीजे के तुरंत बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गोरखपुर समेत यूपी के कई प्रमुख शहरों में जाकर संघ के प्रचारकों को वैचारिक घूंटी पिलाई ताकि बूथ स्तर और पन्ना प्रमुख स्तर तक की चुनावी तैयारी करने वाली भाजपा में निचले स्तर पर छाए उदासी के बादल छंट सकें और सभी नई ऊर्जा से आगे की चुनावी तैयारियों में जुटें। झारखंड में चुनावी लिहाज से परिदृश्य तनिक बदला हुआ है और यहां चुनावी तैयारी लायक वोटरों से सीधे कनेक्ट करने वाले मुद्दे भी भाजपा की ओर से उठाए जाने शुरू हो गए हैं। उसी को धार देते हुए झारखंड की मूलवासियों और आदिवासियों से भाजपाइयों को जुड़ने और उनका विश्वास जीतने का मंत्र मोहन भागवत की ओर से रांची प्रवास के दौरान अपने प्रचारकों को झारखंड के जिम्मेदार संघ पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा नेताओं को भी दिए जाने की पूरी उम्मीद है।

संताल और कोल्हान में बदलती डेमोग्राफी पर है संघ और भाजपा का फोकस

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में राज्य के सत्ता पक्ष के साथ ही प्रतिपक्षी भाजपा खेमा भी है। इस लिहाज से रांची में हो रहे संघ के अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक पर सभी की नजरें हैं। इस बैठक में पूरे देश भर से संघ के संगठन की दृष्टि से बनाये गए 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के लोग भी पहुंच चुके हैं। बैठक में देश के विभन्न हिस्सों के साथ पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के संताल इलाके के साथ कोल्हान में बीते कुछ सालों मे तेजी से बदली डेमोग्राफी संघ के चिंतन के केंद्र में है। इसी मुद्दे को लेकर राज्य में भाजपा नेता लगातार सत्ता पक्ष के दलों के खिलाफ हमलावर भी है।

संघ भी झारखंड में घटी आदिवासी-मूलवासी आबादी पर चिंतित

संघ की सोच है कि संघ और भाजपा के लोग मूलवासियों और आदिवासियों के बीच उनकी लगातार घटती आबादी के मुद्दे पर जमीनी स्तर पर सीधे जुड़ें। इसका असर भी भाजपा के गतिविधियों में दिख रहा है। हाल के दिनों में भाजपा नेता लगातार इसे लेकर मुखर भी है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी से लेकर भवनाथपुर विधायक भानुप्रताप शाही भी लगातार इस मुद्दे पर सत्ताधारी जेएमएम और उसके सहयोगी दलों को आड़े हाथ ले रहे हैं। हाल में झारखंड में तीसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले हेमंत सोरेन के विश्वास मत प्रस्ताव पर विधानसभा में हुई चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने इसी मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। बाउरी ने विधानसभा में कहा कि संताल और कोल्हान में आदिवासियों की संख्या हाल के वर्षों में तेजी से घटी है और मुसलमानों के साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि कुछ स्थान पर तो गिनती के आदिवासी व मूलवासी परिवार रह गये जो कि पहले मूलवासी या आदिवासी बहुल इलाके होते थे। संघ भी लगातार इसी मुद्दे को उठाने में आगे रहा है।

रांची में संघ के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
रांची में संघ के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

संघ की रांची की बैठक में सामाजिक –सियासी परिदृश्य पर होगा मंथन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 12 से 14 जुलाई को रांची में हो रहे अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में लोकसभा चुनावों के बाद देश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए मंथन होना है। साथ ही इस बैठक के शताब्दी वर्ष में संगठन के विस्तार और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के अहम मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। शताब्दी वर्ष में संघ देश के प्रमुख लोगों से मिलकर राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका का बेहतर उपयोग करने के तरीकों पर भी विचार करेगा। वर्ष 2025-26  आरएसएस का शताब्दी वर्ष है और इसमें सामाजिक परिवर्तन के पांच उपक्रम को शाखा स्तर और समाज तक पहुंचाने की योजना क्रियान्वित करने की तैयारी है। शताब्दी वर्ष के कार्य विस्तार की योजना को पूर्ण करने के लिए देश भर में 3000 कार्यकर्ता दो वर्ष का समय शताब्दी विस्तारक के रूप में दे रहे हैं। रांची में तीन दिवस की बैठक में समाज की सज्जन शक्ति को अपने साथ जोड़कर समाज परिवर्तन के लिए काम करने के तरीकों पर भी मंथन होगा। साथ ही सामाजिक जीवन के कई और विषयों पर भी चर्चा होगी।

रांची में संघ अपने प्रचारकों को हर मंडल में शाखा शुरू करने का देगा मंत्र

रांची में शुक्रवार से रविवार तक चलने वाले प्रचारकों की बैठक में संघ की ओर झारखंड के लिए चुनावी मंत्र दिए जाने के साथ ही एक और खास विषय पर गंभीर संदेश दिया जाना तय है। वह है कि आगामी शताब्दी वर्ष में देशभर के अंदर सभी मंडल स्तर तक कम से कम एक शाखा हो। वर्तमान में देशभर में 73 हजार शाखाएं संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही नगरों में बस्ती तक संघ के सेवा कार्य, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पहुंचने के प्रयास पर फोकस करने को खास ताकीद दिया जाना तय है। रांची की बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत के देश भर में प्रवास के विषय पर भी चर्चा होगी। बैठक से पहले मीडिया से मुखातिब हुए आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक में पूरे देश भर से संघ के संगठन की दृष्टि से बनाये गए 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे एवं वे सभी संघ के विभिन्न कार्य योजनाओं पर चर्चा और समीक्षा करेंगे। आंबेकर ने कहा कि प्रतिवर्ष संघ की तीन महत्वपूर्ण बैठकें होती हैं। इस बैठक में हाल ही में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण वर्ग एवं विभिन्न विषयों और उनके क्रियान्वयन सहित संघ के सभी कार्य विभाग के कार्यों पर चर्चा होगी।

Related Posts

रविशंकर प्रसाद ने कहा- महागठबंधन का घोषणा पत्र खोखले दावे का...

पटना : भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन के जारी संयुक्त घोषणा पत्र को खोखले दावे का पुलिंदा बताते...

गायघाट की रैली में नीतीश का महागठबंधन पर हमला, कहा- नौकरी...

गायघाट : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। सीएम नीतीश आज यानी 28 अक्टूबर...

भागलपुर पहुंचे दिलीप जायसवाल, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में...

भागलपुर : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल आज भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel