वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया पिंडदान, अपने पूर्वजों को किया याद

गया : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज ( शुक्रवार ) गयाजी में अपने पूर्वजों के लिए

पिंडदान और तर्पण किया और अपने पूर्वजों को याद किया.

विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में स्थित फल्गु नदी के किनारे देव घाट पर वित मंत्री निर्मला सीतारमण के

माता पिता ने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया.

इस दौरान देव घाट पर पिंडदान करने के बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में

विष्णुचरण के पास सभी परिजनों के साथ विष्णुचरण का दर्शन किया.

पिंडदान के बाद विष्णुपद मंदिर प्रबंधाकरिणी द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया.

वहीं, इस दौरान प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे.

sitaraman1 22Scope News

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला बीते 9 सितंबर को शुरू हुआ था, जिसका समापन 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ हो गया. इस साल देश- विदेश से लाखों श्रद्धालुओं ने यहां पिंडदान किया.

पहली बार गया आईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वहीं, पिंडदान करा रहे गया के गयापाल पंडा दीपू भैया ने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने माता- पिता के साथ पहुंची. उन्होंने देव घाट पर पूर्वजों का पिंडदान किया. आज यह अक्षवाट पर भी पिंडदान कीं और ब्राह्मणों को भोजन भी करायीं. उसके बाद पण्डाजी से सुफल लेकर अपने कार्य को पूरा किया. गया पाल पंडा ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार गया आई हैं.

पिंडदान करने इस साल रही भारी भीड़

बता दें कि पूरी दुनिया से लोग गया में पिंडदान करने पहुंचते हैं. इस साल विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला बीते 9 सितंबर को शुरू हुआ था, जिसका समापन 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ हो गया. वहीं, इस साल देश-विदेश से लगभग 12 लाख तीर्थयात्री गया में पहुंचकर अपने पितरों का पिंडदान तर्पण और कर्मकांड को पूरा किया. इसके लिए खास व्यवस्था भी की गई थी. कोरोना के वजह से दो साल बाद लोगों की इस साल भारी भीड़ जुटी हुई थी.

रिपोर्ट: आशीष

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img