दहेज के लिए प्रताड़ित करने की प्राथमिकी

रांची. दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने की प्राथमिकी हटिया के केशर बिहार टोनको रोड निवासी 26 वर्षीय शालिनी कुमारी ने जगन्नाथपुर थाना में दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पलामू जिला के छतरपुर, नवडीहा निवासी अमित कुमार से उनकी शादी दो फरवरी 2023 को हटिया में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. वर्तमान में पति व सास ससुर हैदराबाद के लेलिन नगर तेलंगाना में रहते हैं. विवाह पूर्व ससुराल वालों ने पिता से 51 लाख रुपये की डिमांड की थी. पिता ने चार-पांच बार में 25 लाख रुपये ससुरालवालों को दिये. शेष 24 लाख रुपये लोन लेकर देने की बात कही विवाह के बाद 10 फरवरी को मैं पलामू स्थित अपने ससुराल गयी. उसी दिन पति अमित कुमार, सास उषा राय, ससुर सुधीर कुमार राय, चाचा ससुर सुनील राय अन्य रिश्तेदारों के समक्ष मुझे गाली-गलीज देने लगे. इसके बाद हम सभी

हैदराबाद चले गये, वहां पर प्रतिदिन पति, सास-ससुर गाली-गलौज करने लगे, मारपीट करने लगे, मेरा सारे जेवरात छीन सास ने अपने पास रख लिया. दहेज को लेकर मारपीट करने के बाद बाथरूम में बंद कर देते थे. फिर एक दिन सारी बात अपने माता- पिता को बतायी. इसके बाद माता- पिता ने उनलोगों को समझाया कि वे ऐसा नहीं करें, इस पर पति, सास- ससुर द्वारा कहा गया कि जब तब 26 लाख रुपये नहीं देंगे, तब तक घर में नहीं रहने देंगे, 10 अप्रैल 2023 को एक दिन आरोपियों ने मिलकर मेरे साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसके बाद विवश होकर 17 अप्रैल को पिता के पास रांची के हटिया स्थित घर आ गयी. उस समय से पिता के घर पर ही रह रही हूँ.

Saffrn

Trending News

Ranchi Crime News: मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी...

रांची के हरिहर सिंह रोड पर मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन और पेंडेंट...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज Voting, करोड़ों...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान होगा। बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों...

LPG Supply Crisis: रांची में गैस सिलिंडर के लिए लाइन, 60...

रांची में घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित है। कई इलाकों में लोग घंटों लाइन में खड़े हैं, जबकि 60 हजार से अधिक बैकलॉग...

 JMM Meeting Update: हेमंत सोरेन बोले, हर योग्य मतदाता का नाम...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो बैठक में कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत...

JTET Latest News: मगही, भोजपुरी, अंगिका पर सहमति नहीं, नियमावली प्रस्ताव...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की नियमावली कैबिनेट को-ऑर्डिनेशन ने शिक्षा विभाग को लौटा दी है। बावजूद इसके JAC ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रखे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img