पटना : खुसरूपुर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा पहले एक दलित महिला की बेरहमी से पिटाई और फिर निवस्त्र कर घुमाए जाने और पेशाब पिलाए जाने के मामले को पुलिस मुख्यालय ने काफी गंभीरता से किया है। महिला के बयान पर आरोपी बाप बेटे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया है और यह टीम जगह जगह छापेमारी कर रही है। यह बयान एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने दिया है। इनके मुताबिक, पूरा मामला पैसे के लेन देन से जुड़ा है जल्द ही इसमें कड़ी कारवाई की जाएगी।
दो लोगों की मौत और दो लोगों की आंख की रौशनी जाने का मामला सामने आया है – ADG
मुजफ्फरपुर शराब कांड मामले पर एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार का बयान सामने आया है। एडीजी मुख्यालय ने कहा कि प्रथम दृष्या मामला शराब के सेवन से दो लोगों की मौत और दो लोगों की आंख की रौशनी जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस क्रम में मुख्य आरोपी गिरफ़्तार कर लिया गया है। वहीं बीमार दोनों व्यक्तियों कि बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हीं दोनों के बयान के आधार पर पुलिस कारवाई कर रही है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Highlights







