Saraikela : मालगाड़ी में लगी आग…

Saraikela – सरायकेला जिले के आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के 3 नंबर लाइन में खड़ी मालगाड़ी के रेक में लदी कोयले में अचानक आग लग गई। हालांकि आग रात से ही लगी हुई थी पर घटना की सूचना आज सुबह लगी जब वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने रेवले को सूचना दी।

दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

जिसके बाद रेलवे के वरीय अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आए। जिसके बाद दमकल गाड़ी को बुलाया गया और आग को बुझाने का काम जारी है। कई घंटो के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई और एक बड़ी घटना टल गई।

Elite institute 9 22Scope News

ये भी पढ़ें- Cash Kand Update : ईडी ने खंगाले कागजात, मिले हिस्सेदारों के नाम और…. 

आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर कई लोकल गाड़िया आती-जाती है और रुकती है। इस रुट पर सैंकड़ों यात्री सफर करते हैं। मौके पर एक बड़ी दुर्घटना को होते-होते रेल प्रशासन ने रोक लिया, लेकिन यह एक बड़ी लापरवाही है रेल विभाग की।  आपको बता दें कि मालगाड़ी रात के 8 बजकर 30 मिनट से ही लाइन नंबर 3 पर खड़ी थी और आग रात में ही लगी थी जिसको रेलवे द्वारा देखा नहीं गया जो एक विफलता है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img