मुजफ्फरपुर में पहले बेटे, फिर दुकानदार और भाई को मारी गोली

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के छगन नेउरा में शनिवार की रात दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने किराना दुकान में घुसते ही गोली चलाने लगे। घायल किराना दुकानदार नंदलाल साह की पत्नी व बेबी ने बताया कि दो नकाबपोश अपराधी दुकान में घुसकर गोली चलाने लगे।

बेटा को गोली लगने के बाद घर से दौड़कर नंदलाल निकले तो अपराधियों ने उनपर भी गोली चला दी। उनके पंजरा में गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर घर के सामने सड़क की दूसरी ओर से पूर्व सरपंच विजय प्रभाकर दौड़े तो अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। किराना दुकानदार की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि अपराधियों ने गल्ला से करीब तीन लाख रुपए लूट लिए और शहर की ओर भाग गए।

यह भी देखें : 

हालांकि, मीनापुर पुलिस इसे लूट और हत्या दोनों एंगल से देख रही है। बैरिया स्थित निजी अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों ने घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि लगातार घटना हो रही है। पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। लुटेरे खुलेआम बाइक पर हथियार लेकर आते हैं और लूट के दौरान गोली मार दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : Muzaffarpur में गोंड समाज अभी है पिछड़ा, कार्यक्रम के द्वौरान…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...