रांची के कांटाटोली बस स्टैंड में खड़ी पांच बसों में लगी आग

403
Advertisment

रांची: राजधानी के कांटा टोली बस स्टैंड में पांच बस में अचानक आग लग गई और पूरे कांटा टोली बस स्टैंड में भगदड़ मच गई.

Advertisment

बसों में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

आपको बता दें कि रांची के कांटा टोली बस स्टैंड में यह सभी बसें खड़ी थीं. अचानक से एक बस से धुआं उठते देख लोग बस की तरफ भागे.

अचानक बस से आग की लपटें तेज हो गई और देखते-देखते बगल में खड़ी चार और बसों में आग लग गई. जिसके बाद कांटा टोली बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की.

मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है.

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates