राष्ट्रीय फ्लैग दिवस पर जिंदल स्टील पतरातू में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ फ्लैग डे का आयोजन

राष्ट्रीय फ्लैग दिवस पर जिंदल स्टील पतरातू में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ फ्लैग डे का आयोजन

पतरातू : राष्ट्रीय फ्लैग दिवस के अवसर पर आज जिंदल स्टील पतरातू परिसर में बड़े ही श्रद्धा,सम्मान एवं देशभक्ति के भाव के साथ राष्ट्रीय फ्लैग डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्लांट प्रमुख के बी सिंह के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान फहराया गया।

erty 22Scope News

देशवासियों के लिए गर्व और सम्मान का दिन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्लांट प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय फ्लैग दिवस हम सभी देशवासियों के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। यह दिन राष्ट्रीय ध्वज के प्रति हमारी आस्था, एकता और देशप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करता है।
देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा का संचार हुआ

22Scope News

उन्होंने कहा कि जिंदल स्टील के अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से सांसद श्री नवीन जिंदल जी के अथक प्रयासों से देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने का अधिकार एवं अवसर प्राप्त हुआ। उनके प्रयासों से तिरंगे का सम्मान जन-जन तक पहुँचा है और देश में देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा मिली है।

उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में एकता का संदेश दिया

इस अवसर पर जिंदल स्टील पतरातू के अधिकारीगण, संतोष कुमार,आर डी शर्मा, रुपेश कुमार,सतीश कुमार सिंह, अभय सिंह प्रवीण कुमार कुमार राहुल सहित कर्मचारी एवं अन्य उपस्थितजनों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए राष्ट्रहित और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिंदल स्टील पतरातु में अधिकारी कर्मचारी एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए।

मोहम्मद एहसान मंजर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img