महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मोहनिया में निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बहाल रखने को लेकर पुलिस अलर्ट

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया में शनिवार की दोपहर पुलिस ने महाशिवरात्रि को लेकर पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली महाशिवरात्रि को लेकर शांति व्यवस्था कायम रहे जिसको लेकर पुलिस ने यह फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च मोहनिया थाने से शुरू किया गया जो बड़ी बाजार, स्टेशन रोड, स्टूवरगंज और भभुआ रोड होते हुए पुनः मोहनिया थाने में संपन्न किया गया। महाशिवरात्रि को लेकर मोहनिया थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे जिसको लेकर यह फ्लैग मार्च निकाला गया। वरीय पदाधिकारी के गाइडलाइंस के अनुसार, डीजे पूर्णतः बंद रहेगा।

वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार मोहनिया थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया है – SDM रत्ना प्रियदर्शिनी

वहीं मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने शनिवार की दोपहर 1:30 बजे बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार मोहनिया थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया है। सभी पूजा समितियों से अपील किया गया है कि डीजे बिल्कुल नहीं बजाएंगे,डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी है। शिवरात्रि जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी के भी द्वारा अशांति फैलाने की कोशिश किया जाएगा तो उनके ऊपर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Kaimur Flag March 2 22Scope News

महाशिवरात्रि को लेकर शहर में जुलूस और झांकीयां निकाली जाती है – SDPO प्रदीप कुमार

वहीं मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया की महाशिवरात्रि को लेकर शहर में जुलूस और झांकीयां निकाली जाती है। जिसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मंगाया गया है। ड्रोन से भी निगरानी किया जाएगा। पूरे थाना क्षेत्र में 75 जगह चिन्हित किए गए हैं, जहां पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। प्रशासन की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रहेगी।

Kaimur Flag March 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि कल, पटना में ट्रैफिक अलर्ट, दोपहर बाद कई इलाकों में रहेगा डायवर्जन…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण...

Vishnugarh कांड के विरोध में सरिया में उबाल, व्यवसायी संघ ने...

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के Vishnugarh में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना के विरोध में सरिया में लोगों का गुस्सा...

SP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स चोरी कांड में 4...

सिवान : सिवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स चोरी कांड का पुलिस...

मोबाइल स्नैचिंग मामले में 15 स्मार्ट फोन के साथ 2 आरोपी...

लखीसराय : लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में सक्रिय स्नैचिंग गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर अपराधी और एक...

ECL स्टील लिमिटेड ने 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह सफलतापूर्वक किया संपन्न,...

Desk: 30 मार्च 2026: ईएसएल स्टील लिमिटेड ने 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह का सफलतापूर्वक समापन किया, जो संगठन में मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img