Vishnugarh कांड के विरोध में सरिया में उबाल, व्यवसायी संघ ने निकाला आक्रोश कैंडल मार्च!

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के Vishnugarh में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना के विरोध में सरिया में लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। व्यवसायी संघ सरिया के बैनर तले आक्रोश कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कैंडल मार्च सरिया रेलवे फाटक से शुरू होकर बाघा चौक तक गया। इस दौरान लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कठोर से कठोर सजा देने की मांग की। पूरे रास्ते में लोगों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी भी की ।

घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया

व्यवसायी संघ के सदस्य पंकज अग्रवाल ने कहा कि Vishnugarh की बेटी के साथ हुई यह घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। वहीं व्यवसाय संघ के अध्यक्ष संजय मोदी ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने न्याय प्रक्रिया को तेज करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए…

राजू मंडल ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से अपील की कि ऐसे मामलों में सख्त कानून और त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे समाज में भय का माहौल बने और अपराधियों को सबक मिले।इस आक्रोश मार्च के माध्यम से सरिया के लोगों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि समाज ऐसे जघन्य अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...