रिपोर्टः एसके राजीव/ न्यूज 22स्कोप
भागलपुरः जिले में महज पांच रुपए के चलते चाय दुकानदार ने खौलता चाय ग्राहक पर फेंक दिया. मामला भागलपुर के जीरोमाइल स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र में चाय दुकानदार द्वारा पानी के बोतल का पैसा ज्यादा मांगे जाने पर विवाद हुआ. ग्राहक ने जब पांच रुपए देने से इंकार किया तो, दुकानदार ने खौलता हुआ चाय ग्राहक पर फेंक दिया. जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया. घायल ग्राहक को इलाज के लिए भागलपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल युवक सुमित कुमार ने बताया कि मैंने पानी के बोतल लिया बदले में दुकानदार ने बीस रुपए की मांग की, मैंने कहा पंद्रह रुपए दाम है, फिर आप बीस रुपए क्यों ले रहे हैं, इस पर दुकानदार काफी गुस्से में आ गया और खौलता हुआ गर्म चाय का सस्पेन मेरे पर फेंक दिया. हालांकि घायल सुमित कुमार ने कहा दुकानदार का नाम मैं नहीं जानता मामले में घायल के परिजनों ने भागलपुर के औद्योगिक थाने में आवेदन देने की बात कही है.







