पहली बार राजधानी का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार……

रांची: राजधानी समेत पूरे राज्य की धरती तप रही है। राज्य के 15 जिलों का तापमान छह मई को 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

इसी कड़ी में इस साल गर्मी के सीजन में पहली बार राजधानी रांची का अधिकतम तापमान भी 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जो इस गर्मी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही।

दिन में गर्म हवाएं भी चली। दोपहर में जब-जब धूप खिली गर्मी ने लोगों को परेशान किया। पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा।

सरायकेला खरसावां, बोकारो तथा पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं हीटवेव का असर देखने को मिला।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री डाल्टेनगंज का रिकार्ड किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img