ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार एक्सीडेंट में निधन

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया.

वे 46 साल के थे. आईसीसी की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक साइमंड्स का

उनके गृह राज्य क्वींसलैंड के टाउन्सविले के पास एक्सीडेंट हुआ है.

पुलिस ने उनके मौत की पुष्टि भी की है.

विश्व क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर रहे साइमंड्स अपने परफॉर्मेंस के साथ-साथ विवादों की वजह से भी चर्चा रहे.

उनके और हरभजन सिंह के बीच हुआ मंकीगेट विवाद काफी चर्चा में रहा.

इसके साथ-साथ साइमंड्स शराब की लत की वजह से भी चर्चा में रहे.

शराब की लत की वजह से चर्चा में रहे साइमंड्स

टीम इंडिया साल 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी. इस दौरे पर सिडनी में एक टेस्ट मैच खेला गया. इस मुकाबले के आखिरी दिन साइमंड्स और हरभजन के बीच बहस हो गई. साइमंड्स ने आरोप लगाया कि भज्जी ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की है. उन्हें मंकी कहा है. इस वजह से इस विवाद का नाम मंकीगेट पड़ गया. यह मामला काफी आगे तक गया. ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस मामले की शिकायत अंपायर स्टीव बकनर और और मार्क बेन्सन से की. यही नहीं, यह मसला सिडनी कोर्ट तक भी पहुंचा. हालांकि इस विवाद को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया गया, क्यों कि इस बात का कोई सबूत नहीं था कि भज्जी ने किसी तरह की टिप्पणी की है.

साइमंड्स ने अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ 7 मई 2009 को खेला था. यह टी20 मुकाबला दुबई में खेला गया था. साइमंड्स अपनी शराब की लत की वजह से चर्चा में रहे. मीडिया आई खबरों की मानें तो शराब की लत की वजह से ही उन्हें टी20 से बाहर कर दिया गया था. आरोप था कि साइमंड्स ने शराब पीने से संबंधित नियम तोड़े हैं.

न्यूयॉर्क में अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत

Saffrn

Trending News

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...

‘अब बिहार को उन्नत बीज और पौध के उत्पादक राज्य के...

पटना : राज्य में गुणवत्तापूर्ण बीज एवं रोपण-सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक सुदृढ़, पारदर्शी एवं टिकाऊ उत्पादन प्रणाली विकसित की जा...

बेटे के साथ CM आवास से निकलकर नए आवास के लिए...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img