
हाजीपुर: लोकसभा चुनाव के दो चरण का मतदान हो चुका है और अभी पांच चरण का मतदान होना है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा तो लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जबरदस्त फायदा मिला है। पूर्व सांसद रामा सिंह ने मंगलवार को राजद से अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दिया और बुधवार को वे चिराग की पार्टी का दामन थाम लिया।
हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक सभागार में रामा सिंह अपने समर्थकों के साथ लोजपा(रा) की सदस्यता ली। बताया जा रहा है कि रामा सिंह राजद से टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज चल रहे थे जबकि उनकी पत्नी राजद की विधायक हैं। बताते चलें की रामा सिंह 2014 में लोजपा की टिकट पर हाजीपुर से सांसद चुने गए थे। पिछली विधानसभा चुनाव के दौरान वे राजद की सदस्यता ले ली और राजद से उनकी पत्नी को विधानसभा का टिकट मिला था।
अब एक बार फिर राजद से लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और लोजपा(रा) का दामन थाम लिया। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी के स्थापना कल से ही रामा सिंह पिता के साथ रहे थे। पिता जहां होंगे वहां आज उन्हें प्रसन्नता होती होगी। चिराग पासवान ने कहा कि राम सिंह को पार्टी में पुन वापसी होने के बाद पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- BEGUSARAI में लोगों की तत्परता से टल गई अगलगी की बड़ी घटना, लाखों का नुकसान
JOIN JOIN JOIN
JOIN
Highlights




