पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने थामा BJP का हाथ, मुख्यालय पहुंच कर ली सदस्यता, लड़ सकते हैं चुनाव

दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बड़ा धमाका किया है। वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार, सांसद अनिल बलूनी और बीजेपी के महासचिव व सांसद अरुण सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। अब लिएंडर पेस विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करते दिखेंगे।

ये मेरी जिंदगी का बड़ा दिन है, मैं PM मोदी, अमित शाह व नितिन नवीन को धन्यवाद देता हूं – लिएंडर पेस

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लिएंडर पेस ने कहा कि ये मेरी जिंदगी का बड़ा दिन है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को धन्यवाद देता हूं। बीजेपी मुझे मौका दे रही है, ये मौका जो मिला है। यूथ, देश और देशवासियों के सेवा का बड़ा मौका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ये सदस्यता पर्ची महज एक पर्ची नहीं बल्कि मेरे लिए बड़ा अवसर है। इस दौरान पेस ने अपने परिवार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक माता-पिता और परिवार के नाम को बड़ा करने का काम किया था। लेकिन अब इसके बाद उन्हें देश की सेवा करने का मौका मिला है।

BJP 1 22Scope News

CM ममता बनर्जी को बड़ा झटका

दरअसल, पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस इससे पहले 24 मार्च को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कोलकाता में मुलाकात की थी। बताया जाता है कि नितिन नवीन से मुलाकात के बाद ही पार्टी में शामिल होने की रणनीति तैयार की गई थी। मंगलवार को लिएंडर पेस दिल्ली पहुंचे और बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से पेस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अभी तक पेस टीएमसी में थे। चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह बड़ा फायदा माना जा रहा है। पेस चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे।

BJP 22Scope News

2021 में पहली बार राजनीति में आए थे पेस

लिएंडर पेस ने 2020 में प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने के बाद राजनीति में एंट्री ली थी। गोवा चुनाव से पहले वह टीएमसी में शामिल हुए थे। गोवा विधानसभा चुनावों में उन्होंने टीएमसी के लिए प्रचार भी किया था, मगर इसके बाद वह राजनीतिक मंचों पर नजर नहीं आए। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी के स्टार प्रचारक होंगे।

BJP 2 22Scope News

यह भी पढ़े : BJP स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की बैठक, कहा- ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ विधानसभा के 50 गांवों में होगा आयोजित

Saffrn

Trending News

बख्तियारपुर-मोकामा सफर अब मिनटों में : फोरलेन का काम अंतिम चरण...

पटना : राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के क्रम में महत्वपूर्ण परियोजना बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा मार्ग) के चौड़ीकरण का कार्य जल्द...

आज से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव

पटना : बिहार में शहरों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए नगर निकायों के लिए जारी किया गया नया गाइडलाइन कल पहली अप्रैल...

बापू टावर, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय व स्मृति स्तूप 17वीं विश्वकर्मा...

पटना : भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली को 17वीं CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड्स-...

नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति, छात्रों...

नालंदा : नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए सबसे पहले महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। वहां...

झारखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ रही क्रूरता, हजारीबाग के बाद...

Koderma : झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है खासकर महिलाओं के प्रति अत्याचार, दुष्कर्म जैसे मामलों में राज्य का नाम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img