झारखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ रही क्रूरता, हजारीबाग के बाद अब Koderma से आया दिल दहला देने वाला मामला

Koderma : झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है खासकर महिलाओं के प्रति अत्याचार, दुष्कर्म जैसे मामलों में राज्य का नाम लगातार बदनाम हो रहा है। बीते कुछ दिनों पहले हजारीबाग में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर क्रूरता से उसकी हत्या कर दी गई वहीं अब Koderma से भी इस तरह की दर्दनाक मामला सामने आया है।

बता दें मंगलवार सुबह मेघातरी स्थित पैरी माइंस के समीप सड़क किनारे जंगल में प्लास्टिक के बोरे में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Koderma से आया दिल दहला देने वाला मामला :

Koderma में इस मामले के बाद प्रशासन पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले कोडरमा थाना क्षेत्र में होली फैमिली अस्पताल से सटे खाली बाउंड्री वॉल के अंदर भी इसी तरह एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ था। उस शव की पहचान आज तक नहीं हो पाई है।

Koderma सहित राज्य भर में इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन रहा है। 2026 में भी झारखंड में लगातार इस तरह की घटनाओं महिलाओं और बच्चियों के बीच भय बना रहा है।ऐसे हालात में घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होता जाएगा। हजारीबाग का मामला अब तक सुलझा नहीं है और फिर कोडरमा की ये स्थिति चिंताजनक है।

Ranchi Ration Crisis: मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित,...

रांची में जेएसएफसी गोदाम के मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित। केवल 10% एनएफएसए लाभुकों तक अनाज पहुंचा, करीब 2 लाख गरीबों...

Ration Card Action: रांची में 6,556 अपात्र लाभुक चिह्नित, रातू के...

रांची में केपीआई सर्वेक्षण के बाद 6,556 अपात्र राशन कार्डधारी चिह्नित। रातू प्रखंड के 115 लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस, 15 दिन...

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...