
Ranchi : कांग्रेस नेता बंधु तिर्की, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और प्रदीप बालमुचू की संयुक्त प्रेस वार्ता ने हाल ही में एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान शिल्पी नेहा तिर्की ने वक्फ बोर्ड बिल में किए गए संशोधनों पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल के माध्यम से देश के 27 प्रतिशत लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
ये भी पढ़ें- Jamshedpur ED Raid पर सरयू राय का बड़ा आरोप-आयुष्मान योजना में हुआ करोड़ों का घोटाला, मंत्री के…
Wakf Bill : भविष्य में अन्य धर्मों के साथ भी ऐसा हो सकता है-शिल्पी नेहा तिर्की
उनका कहना था कि यदि आज यह कदम मुस्लिम समुदाय के खिलाफ उठाया जा रहा है, तो भविष्य में अन्य धर्मों के साथ भी ऐसा हो सकता है। पहली बार हमलोगों ने देखा है कि रात के 1 बजे तक बहस चला है।
ये भी पढ़ें- Bokaro स्टील प्लांट में संकट: उत्पादन ठप, गैस पाइपलाइन सुरक्षा पर मंडराया खतरा…
शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी पर जमकर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी बीजेपी के नेता बिना तथ्यों के ही कुछ भी बयान देते हैं। बीजेपी के लोग जो बोलते हैं वो कागज देख के बोलते है और वो कागज नागपुर हेडक्वार्टर से आता है। नागपुर हेडक्वार्टर से जो छप के आता है वहीं बीजेपी के नेताओं के द्वारा बोला जाता है।
ये भी पढ़ें- Bokaro Band के दौरान हिंसा! बुलेट को किया आग के हवाले और युवक पर जानलेवा…
क्या संशोधन वास्तव में गरीब मुसलमानों के उत्थान के लिए है या नहीं
उन्होंने कहा कि 8 घंटे की चर्चा के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वक्फ बिल में किए गए संशोधन वास्तव में गरीब मुसलमानों के उत्थान के लिए है या नहीं।
ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव के आवास पर ईडी की दबिश…
प्रेस वार्ता में मंत्री प्रदीप बालमुचू ने भी वक्फ बोर्ड बिल के प्रावधानों पर सवाल उठाए और सरकार से इस मामले में पुनर्विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून को लागू करने से पहले समाज के सभी वर्गों की राय लेना आवश्यक है, ताकि किसी की आस्था या अधिकारों का उल्लंघन न हो।
अमित कुमार झा की रिपोर्ट–
Highlights




