Garhwa Murder : निर्दयी पति! पत्नी को कुदाल से काटकर उतारा मौत के घाट और फिर…

Garhwa Murder : जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की तहकीकात में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Gangster Aman Sahu : मोबाईल दुकान चलाते ऐसे बना मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, हत्या, रंगदारी समेत 100 से ज्यादा मामले दर्ज…

Garhwa Murder : शराब पीने से मना किया तो काट दिया पत्नी का गला

पूरा मामला रंका थाना क्षेत्र के भलुआनी गांव का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान बेबी देवी के रुप में हुई है वहीं आरोपी पति रामजन्म सिंह घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Garhwa Murder : निर्दयी पति! पत्नी को कुदाल से काटकर उतारा मौत के घाट और फिर...
Garhwa Murder : निर्दयी पति! पत्नी को कुदाल से काटकर उतारा मौत के घाट और फिर…

ये भी पढ़ें- Dhanbad : भूमि विवाद में दो गुटों में भिड़ंत के बाद बिगड़ा माहौल, पुलिस बल तैनात… 

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ही दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। झगड़ा शराब पीने को लेकर हुआ। पत्नी रामजन्म को शराब पीने से मना कर रही थी इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गयी। जिसके बाद आरोपी ने पास में रखे कुदाल से पत्नी पर जोरदार वार कर दिया। घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Gumla : 10 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली दुर्गा सिंह दो सहयोगियों के साथ धराया, भारी मात्रा में… 

मजदूरी के सारे पैसे शराब में उड़ाता था आरोपी

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका का पति खूब शराब पीता था। आरोपी पेशे से मजदूर था पर वह अपनी मजदूरी के पूरे पैसे से शराब पी जाता था जिसके कारण घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। यहीं वजह थी कि पत्नी बार-बार उसे शराब पीने से मना करती थी। इसको लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पत्नी गर्भवती है मदद कीजिए कहकर घर से लूट लिए इतने का सामान… 

घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच शराब को लेकर विवाद हुआ था। आज सुबह वह फिर शराब पीकर आया जिसके बाद दोनों के बीच फिर से बहस शुरु हो गई। बहस के बीच में ही आरोपी ने पास में रखे कुदाली से काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल सहित अन्य सामग्री भी बरामद किया है।

 

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img