Jharkhand: आज गौतम अडानी झारखंड पहुंचे हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना कर की। गौतम अडानी के बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
इस दौरान अडानी ने क्या कहा-
इस दौरान गौतम अडानी ने कहा, “मन की शांति के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करना मेरी बहुत पुरानी इच्छा थी। यहां पूजा-अर्चना करके मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। मैंने झारखंड और देश के लोगों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।”
पीरपैंती का करेंगे दौरा
मिली जानकारी के अनुसार, अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी पीरपैंती स्थित ताप विद्युत परियोजना स्थल का दौरा करेंगे। पीरपैंती में 2,400 मेगावाट का कोयला आधारित (सुपर क्रिटिकल) बिजली संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।
Highlights


