रामगढ़: केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन जी द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रामगढ़ ज़िला सांसद प्रतिनिधि श्री राजीव जायसवाल ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, आर्थिक मजबूती और रोजगार सृजन को केंद्र में रखकर बनाया गया है।
श्री जायसवाल ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और पूंजीगत व्यय पर विशेष बल दिया गया है, जिससे सड़क, रेल, आवास, शहरी एवं ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। इससे रामगढ़ जैसे औद्योगिक, खनन एवं श्रमिक बहुल जिलों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि कृषि, ग्रामीण विकास, जल जीवन मिशन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए किए गए प्रावधान आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे। किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के कौशल विकास और MSME सेक्टर को सशक्त करने की दिशा में यह बजट अत्यंत महत्वपूर्ण है।
श्री जायसवाल ने कहा कि मध्यम वर्ग को राहत देने वाले कदम, डिजिटल इंडिया, तकनीकी शिक्षा और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने की योजनाएँ भारत को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ाएंगी।
अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट “विकास, विश्वास और भविष्य निर्माण” का बजट है। इसके लिए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन जी का आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया|


