Tuesday, October 28, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Hazaribagh: छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, डुबकी लगाते ही व्रती महिला की मौत

Hazaribagh: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवरी घाट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार की शाम छठव्रती मम्पी कुमारी, पिता बुधन साव, जब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर डुबकी लगा रही थीं, तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।Hazaribagh: डुबकी लगाते ही महिला की मौत घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।...

नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, राज्य में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगल कामना की।नीतीश कुमार ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की...

विजय सिन्हा ने लखीसराय में दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

लखीसराय. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत कॉलेज घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।विजय सिन्हा ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य इसको लेकर विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद के कॉलेज घाट पर आज लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के समय सूर्यदेव को जल देकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त किया। भक्ति,...

Giridih : भाकपा माले का बगोदर विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

Giridih : सरिया के शिवांगी मंडपम में रविवार को भाकपा माले का बगोदर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन “भाजपा हटाओ,लुट मिटाओ” नारे के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला सचिव जनार्दन प्रसाद व संचालन बगोदर प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो कर रहे थे।सम्मेलन का मुख्य एजेंडा आगामी 9 सितम्बर को धनबाद में आयोजित विशाल एकता रैली की तैयारी एवम आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर था।

मुख्य रूप से भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बगोदर विधायक ने कहा कि मासस के भाकपा माले में विलय होने से भाकपा माले झारखंड में और खासकर उत्तरी छोटानागपुर में एक बड़ी वामपंथी ताकत के रूप में उभरी है आगामी 09 सितंबर को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में एक बड़ी एकता रैली का आयोजन किया गया है और इस रैली को सफल करने की बड़ी जिम्मेवारी बगोदर विधानसभा के कार्यक्रताओं के भी कंधों पर है जिसमे गांव गांव में बड़े पैमाने पर ग्राम सभाएं कर लोगों को रैली के लिए प्रेरित करना होगा।

Giridih : ये रैली झारखंड की राजनीतिक दशा और दिशा तय करेगी

अभी जो वर्तमान राजनीतिक हालात हैं उसमें भाजपा लगातार झारखंड में पुनः वापसी के सभी दांव पेंच खेलने में लगी है और उनकी इस कोशिश को नाकाम करने में हमारी पार्टी का भी अहम योगदान तय करना होगा। इस लिहाज से ये रैली झारखंड की राजनीतिक दशा और दिशा तय करने में काफी अहम भूमिका निभाने वाली है। भाजपा का ये मंसूबा जो कि फिरसे झारखंड को एक साम्प्रदायिक उन्माद की तरफ धकेल कर सत्ता हासिल करने की है उसे भी विफल करने में ये एकता रैली एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमर कस कर भाजपा के तानाशाही रवैये के खिलाफ एक जुट होकर बड़ी लड़ाई लड़ने की दिशा में जनता को एकजुट करने की अपील की।मौके पर सीताराम सिंह,भोला मंडल,पूरन महतो,मुश्तक्कीम अंसारी,संदीप जायसवाल,पूनम महतो,सोनु पांडेय,पवन महतो,लालमणी यादव,जिम्मी चौरसिया,कामेश्वर यादव,कुश कुमार,अमन पांडेय,गजेंद्र महतो,शुभम मिश्रा,राहुल राज मंडल सहित सैकंडों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरिया से राज रवानी की रिपोर्ट—

Related Posts

माले-भाजपा छोड़ कई कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन, झामुमो नेता...

Giridih: सरिया प्रखंड के अमनारी पंचायत स्थित चौराटांड में शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में माले और भाजपा से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने झारखंड...

Giridih: होटल कलश धाम में पुलिस-प्रशासन का छापा, संदिग्ध हालत में...

Giridih: सरिया रोड स्थित होटल कलश धाम में मंगलवार को प्रशासन ने छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों के अनुसार, होटल...

Giridih: कोइरीडीह के टिंकू गुप्ता साइकिल से निकले अयोध्या धाम यात्रा पर

Giridih: सरिया प्रखंड के कोइरीडीह गांव निवासी टिंकू कुमार गुप्ता ने शनिवार को एक अनोखी यात्रा की शुरुआत की। वे लगभग 650 किलोमीटर लंबी साइकिल...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel