Advertisment

Giridih: हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, कई कांडों में था वांछित

Giridih: गिरिडीह पुलिस ने झारखंड और बिहार में कई नक्सली कांड को अंजाम देने वाले एक हार्डकोर नक्सली तालो मरांडी ऊर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है। तालो नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का हार्डकोर मेंबर है, जिसे सोमवार की शाम गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना इलाके के चोलखो नदी के समीप से पकड़ा गया।

Giridih: हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने आज प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि तालो बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना इलाके के नेहालडीह का रहने वाला है। वर्ष 2020 में नक्सली घटना का अंजाम देने में इस आरोपी का पूरा हाथ था।

Giridih: टीम में ये शामिल

इसके अलावा कई मामलों को लेकर भेलवाघाटी थाना और बिहार के चकाई थाना में मामला दर्ज था। टीम में एसडीपीओ खोरिमहुआ राजेंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी भेलवाघाटी बृजेश कुमार, बुद्धिनाथ मार्डी, धर्मेंद्र सिंह, किशुन मिस्त्री, सुनील कुमार यादव, सुखदेव कुमार साव, अर्जुन उरांव और सशस्त्र बल एवं SSB 35 बटालियन के सशस्त्र बल शामिल थे।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...