छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर

Desk. खबर छत्तीसगढ़ से है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पांच नक्सली के मारे जाने की खबर है। वहीं बताया जा रहा है कि दो सुरक्षाकर्मी भी घायल है। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के कांकेर-नारायणपुर सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया।

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर

बता दें कि, हाल ही में नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 28 संदिग्ध माओवादी मारे गए थे। उस दौरान सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें 28 नक्सली मारे गए थे।

उस मुठभेड़ के बारे में पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और एक एसएलआर (सेल्फ-लोडिंग राइफल) सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था। बता दें कि, 16 अप्रैल को कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ के बाद यह सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी सफलता थी। इसमें सुरक्षाबलों ने 29 माओवादियों को मार गिराया था।

1 min 22Scope News

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...