युवती ने मसाज पार्लर संचालक पर लगाया अनैतिक धंधा कराने का आरोप

एसएसपी संजीव कुमार से लगाई न्याय की गुहार

धनबाद : युवती ने मसाज पार्लर संचालक पर लगाया अनैतिक धंधा कराने का आरोप- धनबाद

एसएसपी संजीव कुमार के समक्ष सोमवार को एक युवती फरियाद लगाने पहुंची.

उसने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर बैंक मोर थाना क्षेत्र के

ओजोन प्लाजा में तीसरे फ्लोर पर मसाज पार्लर चलाने वाले एक शख्स के द्वारा

उससे जबरन पिछले 2 वर्षों से देह व्यापार कराया जा रहा है.

कभी धनबाद तो कभी देवघर ले जाकर उसके जिस्म का सौदा किया गया.

जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. उसका फोटो परिवार वालों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया. संचालक पर आरोप लगाते हुए युवती ने कहा कि उसने देह व्यापार करने से मना किया तो उसके अश्लील फोटो को उसके परिवार वालों को भेजकर उसे बदनाम कर देगा.

शादी का झांसा देने का लगाया आरोप

आरोप लगाने वाली युवती ने बताया कि कानपुर में आरोपी युवक की मौसी रहती है जो उसके घर के बगल में रहती है. वहीं से दोनों की जान पहचान हुई. उसके बाद प्रेम हो गया और वह शादी का झांसा देकर उसे धनबाद ले आया. धनबाद लाने के बाद 2 महीने तक अपने घर में रखा लेकिन उसके साथ शादी नहीं की. कभी उसे पत्नी के रूप में उसे लोगों के सामने परोस दिया तो कभी स्टाफ के रूप में मसाज पार्लर में काम करवाया जाता है.

जांच में जुटी पुलिस

युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ देह व्यापार भी करवाया जाता है. इनकार करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता है. पूरे मामले में फिलहाल पुलिस ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है और जांच की बात कही है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

मांझी आवास पर आयोजित ब्राह्मण-दलित एकता भोज में ब्राह्मण संगठनों ने धक्के मार बाहर निकालने का लगाया आरोप

Saffrn

Trending News

Chatra में स्कूली बच्चों के पोशाक में भी घोटाला! वेंडर को...

Chatra: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अब ताजा मामला चतरा...

ज़ुबीन दा असम की साँसों में हैं ,100 दिन के अंदर...

Assam:आज गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, राजीव भवन में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए राइजोर इस्तेहार...

अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को Police ने किया गिरफ्तार,...

Jharkhand: झारखंड में उग्रवाद और नक्सलवाद खत्म करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। Police लगातार अपराधियों को अपने शिकंजे में...

NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...

पटना : NABARD योजना - नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब...

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img