पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी राजकीय स्कूल के छात्राओं ने एनएच-30 रोड को जामकर अपनी मांग पूर्ति के लिए आगजनी कर हंगामा किया। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल से लेकर तमाम लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी एक भी बात मानने को तैयार नहीं हुई। बतलाया जाता है कि बड़ी पहाड़ी पर हाई स्कूल की मांग लेकर कई बार हंगामा हुआ।
वहीं जदयू के मंत्री ने भी आश्वासन दिया कि यहां बड़ी पहाड़ी पर हाई स्कूल बनेगा। कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार, इंजीनियर शैलेंद्र और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ कई पदाधिकारी पहुंचे लेकिन आज तक बड़ी पहाड़ी पर स्कूल हाई स्कूल नहीं बनाया गया। जो स्कूल है भी वह भी टूटा फूटा है। क्योंकि बड़ी व छोटी पहाड़ी की मोहल्ले की लड़कियों को काफी दूर जाना पड़ता है। पहले भी कई आंदोलन किया जा चुका है। राजकुमार सिंघानिया के नेतृत्व में आश्वासन भी आला अधिकारी से प्राप्त हुआ था कि हाई स्कूल बनाया जाएगा लेकिन अभी तक नहीं बना। बच्चियों को काफी दूर जाने में कठिनाइयां होती है।
यह भी पढ़े : पटना नगर निगम की वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, कई लोग घायल
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
उमेश चौबे की रिपोर्ट







