पटना : बिहार में आज यानी गुरुवार को बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी का दिन है।बिहार में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 जिलों के एक लाख 20 हजार 336 नए शिक्षकों को आज औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इनमें से 25 हजार शिक्षक पटना के गांधी मैदान आएंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। वहीं, अन्य को उनके जिले में ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी पूरी कर ली है।
शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आज पटना के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम दोपहर साढ़े तीन बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे। एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। 70,545 प्राथमिक और 26,089 माध्यमिक, 23,702 उच्च माध्यमिक टीचरों की बहाली होगी। 25 हजार शिक्षकों को सीएम नियुक्ति पत्र देंगे। साथ ही सभी जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्ति पत्र बांटेंगे।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







