
Ranchi: आज से मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है और महज दो दिनों में होली का त्योहार है। होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और घर आने के लिए भी लोग बेताब हैं। अगर आप भी घर आने की तैयारी में हैं तो रांची रेल मंडल ने कई ट्रेनों में एक्सट्रा सेकेंड क्स्लीपर कोच लगाए जा रहे हैं।
बता दें त्योहार खासकर होली के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है, जिसे देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है।
इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
Train संख्या 18603 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस में 28 फरवरी को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा गया।
Train संख्या 18611 रांची वाराणसी – वाराणसी एक्सप्रेस में 28 फरवरी को जोड़ा गया।
2 मार्च 2026 एवं 6 मार्च 2026 को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
Train संख्या 18619 रांची- गोड्डा एक्सप्रेस में 28 फरवरी को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा गया।
ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस में दो मार्च को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
Train संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस में 2 मार्च एवं 5 मार्च को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में एक्ट्रा स्लीपर कोच जोड़ने का निर्णय लिया है और यात्रियों से अपील की गई है कि समय पर स्टेशन पहुंचे ताकि आपकी यात्रा सुगम हो।
Highlights



